• Thu. May 2nd, 2024


राजगीर की वादियां व नालंदा विवि के भग्नावशेष देख अविभूत हुए एनसीसी कैडेट



राजगीर की वादियां व नालंदा विवि के भग्नावशेष देख अविभूत हुए एनसीसी कैडेट

सिटी स्टार्स. ।  नालंदा

ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप राजगीर के तीसरे दिन कैडेटों ने नालंदा व राजगीर के टूरिस्ट साइटों का अवलोकन किया।
राजगीर ट्रैकिंग में आये कुल 350 कैडेटों को दो भागों में बांट कर दो ग्रुप बनाये गए। प्रथम ग्रुप ने नालंदा में प्राचीन नालंदा विवि के भग्नावशेष का दीदार किया । इसके बाद नालंदा म्यूजियम व ह्वेनसांग मेमोरियल हॉल को देखा व समझा। इस ग्रुप में ओडिसा निदेशालय के कैडेट्स के अलावा गया ग्रुप, भागलपुर व रांची के कैडेट्स शामिल थे। वहीं दूसरे ग्रुप में नार्थ ईस्ट रीजन के कई राज्यों के कैडेट के अलवा बिहार एवम झारखंड निदेशालय के मुजफ्फरपुर ग्रुप, हजारीबाग के कैडेट शामिल हुए। इस ग्रुप के कैडेटों ने राजगीर के विश्वशांति स्तूप व घोड़ा कटोरा लेक को देखा। कैम्प के तीसरे दिन से ट्रेकिंग की शुरुआत हो गयी। अब आने वाले दिनों में दशरथ मांझी द्वार व नेचर सफारी का दर्शन कराया जाएगा।                   
ग्रुप वन के ट्रैकिंग ऑफिसर कर्नल एस एन ठाकुर ने कहा कि कैडेट सभी जगहों के बारे में अववत हों तथा इसे जीवन भर यादगार बनाये। राजगीर व नालंदा के इर्द-गिर्द ऐतिहासिक धरोहरों का अवलोकन कर कैडेट अपना ज्ञानवर्धन कर सकते हैं।  जानकारी हो कि इस ट्रैकिंग कैंप में आधा दर्जन राज्यों के 350 कैडेट हिस्सा ले रहे है।इस ट्रैकिंग कैंप में उड़ीसा निदेशालय ,बिहार एन्ड झारखंड, नार्थ ईस्ट आदि राज्यों के कैडेट हिस्सा ले रहे हैं। इसका बेस कैंप जवाहर नवोदय विद्यालय जेठीयन में बनाया गया है। कैंप के कमांडेंट 38 बिहार बटालियन एनसीसी बिहार शरीफ के सीओ कर्नल राजीव बंसल ने बताया कि 11 अक्टूबर से प्रारंभ होकर यह कैंप 18 अक्टूबर तक चलेगा। कैडेटों के आवासन के लिए बढ़िया तैयारी की गई है। इस कैंप में कैडेटों को ट्रेकिंग के लिए नालंदा, राजगीर, बोधगया, एवं घोड़ा कटोरा आदि जगहों पर ले जाया जाएगा।
इस ट्रैकिंग कैंप में कुल 350 कैडेट्स के अलावा 11 एनसीसी अधिकारी व 50 की संख्या में आर्मी के इंस्ट्रक्टर तैनात किए गए हैं।ट्रैकिंग कैम्प में डिप्टी कैम्प मैनेजर ले कर्नल डी अजित कुमार, ट्रेनिंग ओफ्फिज़रर कर्नल एस एन ठाकुर ,कैप्टेन एस ए अता, एएनओ लेफ्टिनेंट राकेश पांडेय,लेफ्टिनेंट डी जेना, लेफ्टिनेंट रुद्र प्रसाद नंदा, पी मधुकर, अरुण कुमार, रुद्रदेव पंजियार , जेसीओ सूबेदार, डी बी राणा , धनंजय सिंह, शंकर जादव, एनसीओ आदि शामिल थे।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!