नालंदा: खुदा गवाह के किरदार हबीबुल्लाह ने कहा- 2024 करीब, सीएम करें मेहनत से तैयारी
सिटी स्टार्स । नालंदा
हिंदी फिल्म खुदा गवाह के विलेन किरदार हबीबुल्लाह से मशहूर हुए अभिनेता अली खान ने सीएम नीतीश कुमार के पीएम उम्मीदवारी की चर्चा पर कहा कि यह नेक सोच है। 2024 करीब है। मुख्यमंत्री को इसके लिए प्रयास करना चाहिए। वह सुलझे राजनीतिक है। उनके कार्यकाल में सूबे का तेजी से विकास हुआ है। अभिनेता पुत्र फैयाज के साथ बड़ी दरगाह चादरपोशी करने पहुंचे थे। उसी दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने उक्त बातें कही।
अली खान ने बताया कि वह गया जिला के निवासी है। हीरो बनने अकेले मुम्बई गए थे। उनका को ई गॉड फादर नहीं था। इस कारण विलेन बन गए। शुरूआत दौर में शुत्रध्न सिन्हा ने उनकी मदद की। अमिताभ बच्चन की फिल्म खुदा गवाह में उन्हाेंने मुख्य विलेन हबीबुल्ला का रोल किया था। जिससे उनकी सिने जगत में पहचान बनी। करीब 150 फिल्मों में वह विलेन का रोल कर चुके हैं। इसके पूर्व अभिनेता सिलाव पहुंचकर खाजा का स्वाद चखा।
राजगीर में फिल्म सिटी बनाए जाने की उन्होंने सराहना की। बताया कि फिल्म सिटी बनने से लोकल कलाकारों को फायदा मिलेगा। बेरोजगारी दूर होगी। उनकी अगली फिल्म गदर-2 जल्द रिलीज हो रही है।