• Fri. May 17th, 2024


जीवन में खुद ही अर्जुन और श्री कृष्ण बनना पड़ता है, सारथी बनकर जीवन के महाभारत से रोज लड़ना पड़ता है… 



जीवन में खुद ही अर्जुन और श्री कृष्ण बनना पड़ता है, सारथी बनकर जीवन के महाभारत से रोज लड़ना पड़ता है… 

नूरसराय ।  पुतूल सिंह

मिशन हरियाली नूरसराय के द्वारा नूरसराय बाजार स्थित साइंस एरेना के बच्चों को पर्यावरण से संरक्षण का संदेश देते हुए निजी जमीन पर लगाने के लिए 139 अमरूद, 421 शरीफा और 364 कटहल सहित कुल 924 पौधा निःशुल्क उपलब्ध कराया गया। उपलब्ध कराये गये पौधों को रोपित करने और वृक्षपालन का संकल्प भी दिलाया गया।

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मिशन के संस्थापक राजीव रंजन भारती ने बताया कि हमारी प्राथमिकता जीवन में अलग अलग होती है। जीवन ही सबसे महत्वपूर्ण है। यदि जीवन महत्वपूर्ण है तो वे सारी चीजें मत्वपूर्ण हो जाती है जिससेजीवन चलता है। जीवन हवा,पानी व भोजन से अर्थात जल , जंगल और जमीन से चलता है। इसे सुरक्षित रखेंगे तो हवा,पानी और भोजन हमें मिलता रहेगा।

आज जमीन बंजर होते जा रही है, जंगलों में आग लगने की घटना बढ़ते जा रही है।हवा प्रदूषित होते जा रही है। जीवन हमें रोज चुनौती दे रही है।जीवन के रंग में खुद ही अर्जुन और खुद ही श्री कृष्ण बनना पड़ता है।अपना ही सारथी बनकर जीवन के महाभारत से रोज लड़ना पड़ता है।

इन सारी समस्याओं के समाधान के लिए हर किसी को पौधरोपण से जुड़ना ही होगा। मौके पर नवीन कुमार,प्रमोद कुमार,मनोज कुमार सहित सैकड़ों बच्चे उपस्थित थे।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!