• Fri. May 17th, 2024


दुनिया की सबसे बड़ी समस्या ग्लोबल वार्मिंग की समस्या है



दुनिया की सबसे बड़ी समस्या ग्लोबल वार्मिंग की समस्या है

नूरसराय।पुतूल सिंह

ग्लोबल वार्मिंग,धरती का तापमान बढ़ना,वारिश में कमी आना दुनिया की सबसे बड़ी समस्या है। उक्त बातें सैयद बहरी स्थित माता सुशीला इंसिच्यूट ऑफ एजुकेशन के नर्सिंग प्रशिक्षुओं को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मिशन हरियाली नूरसराय के सदस्य पी सिंह ने कहा। श्री सिंह ने कहा कि सांस हम सभी ले रहे तो पौधा हर किसी को लगाना ही होगा। हंगर इंडेक्स के मामले में पूरी दुनिया के 116 देशों की सूची में भारत का स्थान 101 वें स्थान पर है।

जिस तरह से धरती का तापमान बढ़ रहा है, बारिश में कमी हो रही है, कृषि में संकट हो रहा है ,यदि आगे ऐसा ही होता रहा तो खाद्यान संकट भी होने की आशंका बन रही है। कहा जाता है कि पहले के पूर्वज कंद मूल फल फूल खाकर अपना आधा से अधिक पेट भर लेते थे। आज हमसबों को प्रचुर मात्रा में फल फूल उपलब्ध नहीं हो रहा है। यदि हो भी रहा है तो सबकी आर्थिक स्थित एक जैसी नहीं है।

धरती पर हरियाली हो और हर घर में खुशहाली हो इसके लिए अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने की जरूरत है। वहीं मिशन हरियाली नूरसराय के द्वारा 250 अमरूद का पौधा प्रशिक्षुओं को निःशुल्क उपलब्ध कराया गया। साथ ही उपलब्ध कराये गये पौधों को रोपित करने और वृक्षपालन का संकल्प भी प्रशिक्षुओं ने लिया। मौके पर आर्यन चंदन, एच आर सलभ मेहता, प्राचार्य अरविंद कुमार सिन्हा, स्वेता कुमारी सिन्हा,भौमिक चटर्जी, कृष्णा कुमार, श्याम नारायण, कविता कुमारी, सुरभि कुमारी, डॉली कुमारी, वर्षा कुमारी, सूर्यकांति कुमारी, विद्या, सोनी, गुड़िया, प्रिया, निधि, शीतल, अंकित, दीपक, विवेक, राहुल, हिमांशु, सुमित सहित सैकड़ों प्रशिक्षु उपस्थित थे।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!