• Fri. May 17th, 2024


गर्मी व तेज धूप से लोगों का बुरा हाल, सुबह 10 बजे के बाद घर से निकलना मुश्किल



गर्मी व तेज धूप से लोगों का बुरा हाल, सुबह 10 बजे के बाद घर से निकलना मुश्किल

सिटी स्टार्स  ।   बिहारशरीफ

अप्रैल का महीना। भीषण गर्मी व तेज धूप से लोगों का हाल बेहाल। लू के कारण सुबह 10 बजते ही सड़कों पर सन्नाटा छाने लगता है। गर्म हवा के कारण जीवन की गति धीमी पड़ गई है। हवाएं दिन प्रतिदिन गर्म होती जा रही है। मौसम जानकारों का कहना है कि तापमान अभी शुष्क रहेगा। आने वाले दिनों में तापमान में इजाफा देख जा सकता है।

ठंडे पेय पदार्थों का बढ़ा डिमांड

गर्मी बढ़ने के कारण ठंडे पेय पदार्थों की मांग बढ़ गई । बढ़ते तापमान से परेशान लोगों ने गर्मी से बचने के लिए कोल्ड ड्रिक, लस्सी, गन्ने का जूस, आइस्क्रीम व अन्य पेय का सेवन कर रहे हैं। इस प्रचंड गर्मी में लोग नींबू का शरबत, शिकंजी का सेवन कर रहे हैं। लेकिन हैरत की बात यह है कि निगम की ओर से कहीं भी प्याउ की व्यवस्था नहीं की गई। जिससे राहगीरों को राहत नसीब हो सके।

सूर्य निकलते ही बढ़ने लगती गर्मी

गर्मी के कारण लोगों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। गर्मी से बचने के लिए लोग गमछे का सहारा ले रहे हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा। जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री रहा।

लू लगने के ये हैं लक्षण

शरीर में नमक और पानी की कमी होने पर लू लगने का खतरा रहता है। लू लगने पर शरीर में गर्मी, सुस्ती और थकावट महसूस होती है। साथ ही गर्मी से होने वाली बीमारियों में शरीर का सूजन, अकड़न और बेहोशी जैसी समस्या आती है।

ऐसे करें लू से बचाव

लू लगने पर पीड़ित को छायादार जगह पर कपड़े ढीले कर लिटाएं एवं हवा करें। प्याज का रस एवं जौ का आटा शरीर पर मलें। पानी की शरीर पर पट्टी करें। लू से बचाव के लिए सफेद व हल्के रंग के कपड़े पहनें। भोजन करके और पानी पीकर बाहर निकलें। धूप में गमछा और तौलिया से सिर ढककर निकलें।

भोजन कर घर से निकलें बाहर

पिछले दो तीन दिनों से गर्मी बढ़ी है। इससे स्वयं को बचाएं। सफेद या हल्के रंग के ढीले कपड़ों का प्रयोग करें। बिना भोजन किए बाहर न निकलें। भोजन करके एवं पानी पीकर ही बाहर निकले। इसी के साथ रंगीन चश्मा व छतरी का प्रयोग करें। गर्मी में हमेशा पानी अधिक मात्रा में पीए।
 




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!