• Fri. May 17th, 2024


भगवान बुद्ध ने विश्व को दिया सत्य और अहिंसा का संदेश:- श्रवण



भगवान बुद्ध ने विश्व को दिया सत्य और अहिंसा का संदेश:- श्रवण

सिटी स्टार्स   ।   बिहारशरीफ

बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर शुक्रवार को केएसटी कॉलेज सोहसराय में भगवान बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री सह कॉलेज के सचिव श्रवण कुमार ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष कैंडल जलाकर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध ने संपूर्ण विश्व में मानवता और परस्पर सद्भाव का संदेश दिया था। उनके संदेशों एवं विचारों से मानव धर्म का कल्याण हो सकता है। आज जिन देशों ने भगवान बुद्ध के विचारों एवं आदर्शों को अपनाया वह देश आज उन्नति के पथ पर अग्रसर है। हमें भी भगवान बुद्ध के विचारों को अपनाकर अपने देश और राज्य को ऊंचाई पर ले जाने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर केएसटी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजीत कुमार ने कहा कि भगवान बुद्ध ने सैकड़ों वर्ष पूर्व मानवता की रक्षा के लिए शांति और सद्भावना का आदर्श प्रस्तुत किया था, जो वर्तमान विश्व में भी पूरी तरह से सार्थक है। विभिन्न समुदायों तथा देशों की आपसी तकरार मानवता को विनाश की कगार पर ले जा सकता है। एकमात्र भगवान बुद्ध का संदेश ही मानवता की रक्षा करने में सक्षम है। इस अवसर पर डॉ. अशोक कुमार, भंते नवांग, जदयू के वरिष्ठ नेता राजेंद्र प्रसाद, नूरसराय प्रखंड अध्यक्ष नरेंद्र कुमार निराला उर्फ सोनी लाल, डॉ. सत्येंद्र प्रसाद, उपप्रमुख अविनाश कुमार मौर्य, जनार्दन चंद्रवंशी, प्रो. कुमार उमेशचंद्र, प्रो. केशरी किशोर, प्रो. उज्जवलानंद गिरि, प्रो. आदित्य कुमार, ललन कुमार, जनक कुमार, गुड्डू कुमार, शशिप्रिय वर्मा, दीनानाथ प्रसाद आदि उपस्थित थे।
 
 




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!