• Fri. May 3rd, 2024


मंत्री ने किया रेस्टोरेंट का उद्घाटन : कहा सर्वधर्म स्थली है राजगीर, पर्यटकों से करें बेहतर व्यवहार 



मंत्री ने किया रेस्टोरेंट का उद्घाटन : कहा
सर्वधर्म स्थली है राजगीर, पर्यटकों से करें बेहतर व्यवहार

सिटी स्टार्स   ।   नालंदा/राजगीर

ग्रामीण विकास मंत्री ने रविवार को शहर के राजगीर-छबिलापुर रोड में आरडीएच हाईस्कूल के पास अतिथि रेस्टोरेंट सह बैंक्विट हॉल का उद्घाटन किया। श्री कुमार ने कहा कि आने वाले पर्यटकों को यहां पर लजीज व्यंजनों का स्वाद मिलेगा। उन्होंने कहा कि खाने की गुणवत्ता का ख्याल रखें। यह पर्यटक नगरी है। यहां पर देश-विदेश के लोग आते हैं। पर्यटकों से हमेशा बेहतर व्यवहार करें। राजगीर सर्वधर्म स्थली है। सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजगीर को विश्व पटल पर उभारने का काम किया है। बिहार हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। यही कारण है कि आज देश के दूसरे प्रदेश नीतीश कुमार के द्वारा किये गये योजनओं को अपने यहां उतारने की योजना बना रहे हैं। बिहार पर्यटकों का हब बनते जा रहा है। यही कारण है कि अब बिहार में गोवा से भी ज्यादा पर्यटक आ रहे हैं। श्री कुमार ने कहा कि राजगीर में जू-सफारी, नेचर सफारी, आठ सीटर रोपवे सहित अन्य के बनने से यहां पर पर्यटकों को आवागमन काफी बढ़ा है। ऐसे में पर्यटकों के लिए खाने-पीने के लिए भी बेहतर होटल व रेस्टोरेंट का होना जरूरी है। रेस्टोरेंट के संचालक अनिकेत कुमार ने बताया कि रेस्टोरेंट सह बैंक्विट हॉल में लोगों के लिए हर तरह के व्यंजन का इंतजाम रखा गया है। क्वालिटी के साथ कोई समझौता नहीं होगा। यहां लोग अपने परिवार के साथ आकर भी बेहतरीन व्यंजन का लुफ्त उठा सकते हैं। उनके बैठने के लिए केबिन की व्यवस्था की गयी है। इसके अलावा फोन करने पर होम डिलेवरी की भी सुविधा उपलब्ध है। इस मौके पर विधान पार्षद रीना यादव, जदयू प्रखंड अध्यक्ष जयराम सिंह, सचिन कुमार, उपेन्द्र कुमार, रवि कुमार, पिन्टू, शशिकांत कुमार, युवराज, संजीव कुमार, शशि रंजन कुमार सहित अन्य मौजूद थे।
 




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!