• Fri. May 17th, 2024


मुखिया के साथ शराब धंधेबाज की मारपीट, एफआईआर दर्ज : महिला ने मुखिया पर लगाया दुष्कर्म का आरोप : जांच में जुटी पुलिस



मुखिया के साथ शराब धंधेबाज की मारपीट, एफआईआर दर्ज : महिला ने मुखिया पर लगाया दुष्कर्म का आरोप : जांच में जुटी पुलिस

सिटी स्टार्स ।  नालंदा/राजगीर

छबिलापुर थाना क्षेत्र के गोरौर पंचायत के मुखिया संतोष कुमार दिवाकर को शराब धंधेबाजों ने जमकर पीटा। इसमें मुखिया गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पाकर पुलिस मुखिया को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वहीं दूसरे पक्ष ने मुखिया पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर थाने में एफआईआर दर्ज कराई। थानाध्यक्ष अखिलेश झा ने बताया कि शनिवार की शाम को मुखिया द्वारा सूचना दी गई कि गोरौर गांव के खंधा में कुछ लोगों के द्वारा अवैध तरीके से शराब चुलाकर पिलाने का काम किया जा रहा है। मुखिया द्वारा रोक-टोक करने पर उस पर शराब धंधे में लिप्त लोगों ने जानलेवा हमला किया इसमें वे गंभीर रूप से जख्मी हो गये। पुलिस ने मुखिया को घायल हालत में इलाज के लिए भेज दिया था। वहीं रविवार की सुबह गौरोर गांव की एक महिला ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई कि वह शौच के लिए गई थी। मुखिया ने उनके साथ दुष्कर्म किया। हल्ला करने पर लोग जुटे और मारपीट की तो वहां से वह भाग गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि महिला को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। जांच चल रही है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही इस पर से पर्दा हट सकेगा। मुखिया संतोष कुमार दिवाकर ने कहा कि गांव में कुछ लोगों के द्वारा शराब चुलाने का धंधा किया जा रहा है। मुझे इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने पहले रोक-टोक करने का प्रयास किया। इस पर शराब धंधेबाजों ने मारपीट की और महिला ने झूठा केस दर्ज करा दी। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की।
   
 




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!