• Fri. May 17th, 2024


सीएम नीतीश कुमार 27 नबंवर को करेंगे गंगाजल आपूर्ति योजना का उद्घाटन



सीएम नीतीश कुमार 27 नबंवर को करेंगे गंगाजल आपूर्ति योजना का उद्घाटन

सिटी स्टार्स  ।   राजगीर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गंगाजल आपूर्ति योजना का उद्घाटन 27 नवंबर को राजगीर तथा गया-बोधगया में 28 नवंबर को करेंगे। यह जानकारी जल संसाधन मंत्री संजय झा ने कुछ दिन पूर्व अपने गंगा जल आपूर्ति योजना के निरीक्षण के दौरान दी थी। बता दें कि राज्य सरकार की यह अतिमहात्वाकांक्षी योजना, देश में अपनी तरह की पहली योजना है। जो बाढ़ के समय उफान पर रहने वाले गंगा के पानी को साफ कर घर घर पहुंचाया जाएगा।190 किलोमीटर पाइपलाइन के जरिये गंगा नदी का पानी मोकामा के मराची से नवादा के मोतनाजे तक लाया गया है। जहां 354 एकड़ में जल भंडारण के लिए डैम का निर्माण किया गया है। जहां अभी जल भंडारण किया जा रहा है। उस पानी को ट्रीटमेंट कर पीने लायक बनाया जायेगा। जिसे राजगीर सहित नवादा और गया के लोगों को इसे उपलब्ध कराया जाएगा। इससे इन क्षेत्रों में पानी की होने वाली समस्या को दूर किया जा सकेगा। जिसके लिए 3243 एचपी के 11 मोटरों की सहायता से गंगा का पानी खींच कर लाय जा रहा है। गिरियक स्थित घोड़ाकटोरा में बनाए गए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट सह डिटेंशन टैंक में 24 मिलियन लीटर गंगाजल को प्रतिदिन शुद्ध (ट्रीटमेंट) करके स्टोर करने की क्षमता है।
वहीं हर घर गंगाजल आपूर्ति को लेकर पीएचइडी द्वारा युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है। सभी वार्डोंं और घरों में गंगाजल आपूर्ति व्यवस्था को मुकम्मल करने के लिए दो सहायक अभियंता और 10 कनीय अभियंता सहित पर्याप्त संख्या में तकनीकी सहायक को प्रतिनियुक्त किया गया है।
पीएचईडी राजगीर के सहायक अभियंता और कनीय अभियंता को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। नगर परिषद क्षेत्र राजगीर के 7 हजार 5 सौ 53 घरों को कनेक्शन किया गया है। वहीं शेष 478 घरों में कनेक्शन की प्रक्रिया लगभग युद्ध स्तर पर जारी है। जबकि छूटे हुए घरों को कनेक्शन करने और जगह-जगह हो रहे लीकेज को दुरुस्त करने के लिए गठित टीम द्वारा काम को तेजी से पुरा कराया जा रहा है।
इस परियोजना के शुरू होते ही राजगीर में अब समरसेबुल तथा डीप बोरिंग दंडनीय अपराध की श्रेणी में आ गया है। राजगीर के विभिन्न कुंड के गर्मजल झरने और धाराओं सहित सभी जलस्रोतों ने दम तोड़ दिया था। जिसे देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि इस परियोजना से अब पानी की समस्या समाप्त हो जाएगी।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!