• Fri. May 17th, 2024


कागज का बंडल दे महिला से 30 हजार ले बदमाश फरार…



सिटी स्टार्स  ।  नालंदा

कागज का बंडल दे बदमाश महिला से 30 हजार रुपया छीनकर फरार हो गया। घाटना रहुई थाना इलाके में गुरुवार को हुई। पीड़िता शेरपुर गांव निवासी रविन्द्र यादव की पत्नी रूबी देवी है। महिला पंजाब नेशनल बैंक शाखा से रुपया निकासी कर गांव लौट रही थी।
उसी दौरान बैंक से पीछे लगे दो बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। राहगीरों के खदेड़ने पर बदमाश कागज का बंडल फेंक फरार हो गया। बंडल के ऊपर पांच सौ का एक नोट था। जिसे देख लोगों को लगा कि बदमाश रुपया फेंक दिया है। इस कारण उसे पकड़ने का प्रयास नहीं किए। बदमाश की तस्वीर बैंक के फुटेज में कैद हो गई है। जिसके आधार पर पुलिस छापेमारी में जुटी है।


महिला ने बताया कि पेट काटकर उन्होंने रुपया जमा किया था। रुपया निकासी करने बैंक आई तो दो बदमाश बातचीत करते हुए मेलजोल बढ़ाने लगा। तीस हजार निकालकर वह घर लौट रही थी तो रास्ते में बदमाशों ने रुपया छीन लिया। शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़े तो कागज का बंडल फेंक दोनों भाग निकला। बंडल के ऊपर एक पांच सौ का नोट था, नीचे कागज।
थानाध्यक्ष सीमा कुमारी ने बताया कि फुटेज जांच के आधार पर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!