• Thu. May 2nd, 2024


बेटे पर चली गोली के सामने ढाल बनी मां, जानें क्या हुआ…



सिटी स्टार्स  ।  नालंदा

बेटे पर चली गोली के सामने आकर मां ढाल बन गई। पुत्र की जान बचाने में महिला गोली से जख्मी हो गई। घटना करायपरशुराय थाना अंतर्गत मख्दुमपुर पंचायत के फुल्ली गांव में शनिवार को हुई। जख्मी किशोरी बिंद की पत्नी रिपू देवी का इलाज निजी क्लिनिक में कराया गया। महिला के हाथ में गोली लगी है।

महिला ने बताया कि शिवजी प्रसाद का पुत्र जितू नशे में धुत्त हो उनके पुत्र से झगड़ा कर रहा था। उसी दौरान बदमाश ने पुत्र पर पिस्टल तान दी। बेटे की जान बचाने के लिए महिला पिस्टल के सामने आ गई। बदमाश द्वारा चलाई गोली महिला के हाथ में लग गई। जिससे वह जख्मी हो गई। घटना के बाद से गांव में तनाव देखा जा रहा है। ग्रामीणों की मानें तो आरोपी शराब धंधेबाज है। लोगों पर धौंस जमाने के लिए हथियार लेकर गांव में घूमता है।

घटना के बाद आरोपियों ने गांव में अफवाह फैला दी कि पति की गोली से महिला जख्मी हुई है। जबकि, किशोरी बिंद ने बताया कि घटना के समय वह गांव में नही थे। पुलिस जांच को गुमराह करने की मंशा से आरोपी अफवाह फैला रहा है। थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

महिला की इलाके में चर्चा

खुद गोली से जख्मी होकर पुत्र की जान बचाने वाली मां की इलाके में खूब चर्चा हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि बेटे की जान बचाने के लिए महिला गोली के सामने आ गई। खुद जख्मी होकर उसने बेटे की जान बचा ली।





2 thoughts on “बेटे पर चली गोली के सामने ढाल बनी मां, जानें क्या हुआ…”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!