• Fri. May 17th, 2024


ढोल-मंजीरे पर होली गा रहे थे ग्रामीण, उसी दौरान हुए हादसे में चली गई महिला की जान…



सिटी स्टार्स  ।  नालंदा

बिहार थाना क्षेत्र के नकटपुरा गांव में शनिवार की रात होली समारोह के दौरान हादसा हो गया। जिसमें एक महिला की जान चली गई। जबकि, चार लोग जख्मी हो गए। मृतका 55 वर्षीया सुशीला देवी है।
गांव के ग्रामीण ढोल-मंजीरा बजाकर पारंपरिक होली गा रहे थे। मौके पर जमा ग्रामीण होली का गाना सुन रहे थे। उसी दौरान जर्जर मकान का छज्जा एकाएक धराशायी हो गया। मलबे में पांच लोग दब गए। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर सभी को निकाला। जिसमें एक महिला की मौत हो चुकी थी। जबकि, तीन लोग जख्मी हालत में निकले।


आनन-फानन में सभी को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने महिला के मौत की पुष्टि की। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन की चीत्कार गांव में गूंजने लगी। परिवार की होली की खुशियां मातम में बदल गई। जख्मी लोगों में 15 वर्षीया मोनी कुमार, 40 वर्षीया रूबी देवी, चार साल की सुहानी और तीन साल का राजीव कुमार शामिल है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि छज्जा गिरने से हादसा हुआ।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!