• Fri. May 17th, 2024


मेयार में खेले गये फ्रेंडली मैच में देवी स्थान ने गढ़पर को एक रन से हराया :



ग्रामीण खिलाड़ियों में है काफी प्रतिभा : अरुण कुमार चंचूल

सिटी स्टार्स     ।     नालंदा/राजगीर

मेयार गांव में फ्रेंडली क्रिकेट मैच का उद्घाटन पैक्स अध्यक्ष सह मुखिया प्रतिनिधि अरुण कुमार चंचूल ने की। उन्होंने कहा कि चंचूल ने कहा कि ग्रामीण खिलाड़ियों में भी काफी प्रतिभा है। इसे सही रास्ता दिखाने क जरूरत है। खेल में भी असीम संभावनाएं हैं। इसके जरिये भी युवा अपनी पहचान बना सकते हैं और देश-दुनिया में अपने गांव का नाम रौशन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत की मुखिया चमेली देवी के नेतृत्व में मेयार पंचायत आदर्श पंचायत बना है। लोगों की सुविधा के लिए गांवों में छठ घाट बनाया गया है। वहीं पंचायत के हर वार्ड में कचरा उठाव हो रहा है। देवकी बिगहा के पास कचरा प्रबंधन केन्द्र बनाया गया है। वहां पर कचरा जमा होगा और जैविक खाद बनेगा। साथ ही अवशिष्ठ पदार्थों को छांटकर अलग किया जायेगा। इससे भी आमदनी होगी। उन्होंने कहा कि पंचायत में 18 महीनों में काफी विकास का काम हुआ है। आने वाले 18 महीने में पंचायत के विकास का 90 प्रतिशत काम पूरा कर लिया जायेगा। वहीं मेयार गांव में खेले गये फ्रेंडली क्रिकेट मैच में देवी स्थान की टीम ने रोमांचक मुकाबले में एक रन से गढ़पर मेयार को हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में गढ़पर मेयार की टीम ने 41 रन बनाये। इसका पीछा करते हुए रोमांचक मुकाबले में देवी स्थान मेयार की टीम ने एक बॉल शेष रहते आठ विकेट खोकर 42 रन बनाकर मैच को अपने नाम किया। देवी स्थान की ओर से छोटू कुमार ने सबसे अधिक 22 रन बनाया और मैन ऑफ द मैच बना।
 




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!