• Fri. May 17th, 2024


जीविका से जुड़कर महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री ने महिलओं का बढ़ाया मान : अरुण कुमार चंचूल



जीविका से जुड़कर महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर :
मुख्यमंत्री ने महिलओं का बढ़ाया मान : अरुण कुमार चंचूल
सिटी स्टार्स   ।   नालंदारा/जगीर
जीविका समूह के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बनीं हैं। सूबे की सरकार लगातार उन्हें आगे बढ़ाने में लगी है। महिलाएं आज अपने मेहनत से आगे बढ़ रही है। बच्चों को अच्छी शिक्षा देना जरूरी है। ये बातें मेयार पैक्स अध्यक्ष सह मुखिया प्रतिनिधि अरुण कुमार चंचूल ने मंगलवार को मेयार पंचायत कार्यालय में महिलाओं के बीच सर्व शिक्षा अभियान के तहत पाठ्य सामाग्री वितरण करते हुए कहीं। श्री चंचूल ने कहा कि लड़कियों को भी लड़कों के समान पढ़ायें। लड़कियां आज हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है। सूबे की सरकार ने पंचायती राज हो चाहे नौकरी सबों में महिलाओं को आरक्षण देकर उन्हें बढ़ाने का काम किया है। इसका फायदा भी लोगों को मिल रहा है। समाज में अब महिलाएं अपने काम से जानी जाती हैं। मुखिया चमेली देवी ने कहा कि पंचायत को एक आदर्श पंचायत बनाना है। इसके लिए हर गांव में विकास का कार्य किया जा रहा है। पंचायत में कचरा प्रबंधन के तहत लोगों को डस्टबिन भी दी गई है। महिलाएं अब किसी से कम नहीं हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पूरा बिहार आगे बढ़ रहा है। गांवों को स्मार्ट बनाया जा रहा है। गांव के लोगों को भी अब शहरों के जैसी सुविधाएं मिल रही है। मेयार पंचायत के पास ही कई विश्वस्तरीय योजनाओं पर काम चल रहा है। इससे आस-पास के लोगों को भी काफी फायदा हुआ है। सर्व शिक्षा अभियान के तहत लोगों को कॉपी, पेसिंल, कटर, रबर, ब्लैकबोर्ड सहित अन्य पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। इस मौके पर सुनीता देवी, मीना देवी, सीमा देवी, अनिता देवी, शोभा कुमारी, जय कुमारी, सवाति कुमारी सहित अन्य मौजूद थीं।
 




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!