• Fri. May 17th, 2024


कांग्रेसियों ने मनाया 138वां स्थापना दिवस कहा गरीब मज़दूर और किसान विरोधी है भाजपा की सरकार



कांग्रेसियों ने मनाया 138वां स्थापना दिवस कहा गरीब मज़दूर और किसान विरोधी है भाजपा की सरकार

सिटी स्टार्स ।  नालंदा

वर्तमान की भाजपा सरकार पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार ने निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार पूर्णरूपेण गरीब मज़दूर और किसान विरोधी है। देश में नोटबंदी लाकर ग़रीबों का निवाला छिना और बड़े बड़े उद्योगपतियों पूँजीपतियों की मदद की। काला धन उगाही के नाम पर बड़े बड़े कारपोरेटों के काले धन को सफ़ेद किया गया। आज महंगाई बेरोज़गारी और भुखमरी चरम सीमा पर है। लोग दाने दाने को मुहताज हैं। इसकी सरकार को कोई चिंता नहीं है उल्टे यह सरकार आम जनता की चिंता छोड़ पूँजीपतियों को देश की सम्पत्ति कौड़ी के दाम में दे रही है। बुधवार को नालंदा जिला कांग्रेस कार्यालय राजेन्द्र आश्रम बिहारशरीफ में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 138वाँ स्थापना दिवस व कांग्रेस सेवा दल का 100 वाँ स्थापना दिवस के मौके पर कहीं। जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार की अध्यक्षता में पार्टी का झंडोत्तोलन किया गया। जिसमें सभी कांग्रेस जनों ने 138वाँ वर्ष का केक काट आपस में मिठाई बाँटकर ख़ुशियाँ मनाई। उन्होंने बताया कि 138 वें स्थापना दिवस के मौक़े पर सभी कांग्रेसियों ने शपथ ली कि जनता के बीच जाकर इस वर्तमान की सरकार की हमलोग पोल खोलेंगें और जनता के सहयोग से इस निरंकुश सरकार को उखाड़ फेंकेंगें। 
मौके पर सेवा दल के जिला चेयरमैन बच्चू सिंह को ज़िलाध्यक्ष ने सम्मानित किया गया। मौके पर पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राहुल गाँधी जी के द्वारा चलाये जा रहे 3500 किलोमीटर की पदयात्रा देश को एक नयी ऊर्जा प्रदान कर रही है। बिगत कुछ वर्षों से चल रहे अलगाव वाद क्षेत्रवाद को दूर कर सभी राज्यों के लोगो को आपस में जोड़ने का काम यह पदयात्रा कर रही है। बिहार में भी यह यात्रा 5 जनवरी 2023 से बाँका के मन्दार पर्वत से शुरू होने जा रही है जो राज्य के विभिन्न जिलों से होते हुए 1200 किलोमीटर की यात्रा कर बोधगया तक जाएगी। स्थापना दिवस के अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद सिंह, आमोद कुमार पाठक, मो. जेड इस्लाम, नव प्रभात, प्रशांत, अजीत कुमार, प्रवक्ता मुन्ना पांडे, बच्चू सिंह, उदय कुशवाहा, नंदू पासवान, ताराचंद मेहता, श्यामदेव राजवंशी, अनुज कुमार के अलावे सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!