• Fri. May 17th, 2024


नालंदा: कई विभाग के पदाधिकारियों के साथ डीएम ने की बैठक, जानें क्या चल रहा मास्टर प्लान…



नालंदा: कई विभाग के पदाधिकारियों के साथ डीएम ने की बैठक, जानें क्या चल रहा मास्टर प्लान…

सिटी स्टार्स  ।  नालंदा

राजगीर क्षेत्रीय आयोजना क्षेत्र के मास्टर प्लान तैयार करने को लेकर आज जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई।
बैठक में हुडको तथा नगर विकास एवं आवास विभाग के पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।
राजगीर क्षेत्रीय आयोजना क्षेत्र के लैंड यूज़ मैप अनुमोदन हेतु नगर विकास एवं आवास विभाग को भेजा गया है। अलग अलग लैंड यूज़ के आधार पर पूरे क्षेत्र को विभिन्न सेक्टरों में बाँटा गया है।
इस आयोजना क्षेत्र में राजगीर, सिलाव, गिरियक एवं कतरी सराय के साथ-साथ नूरसराय का बेगमपुर पंचायत शामिल है।
पुनर्गठित राजगीर नगर परिषद में शामिल किए गए नए क्षेत्र के वार्ड की अद्यतन विवरणी को शामिल करने का निदेश दिया गया।आयोजना क्षेत्र में खाता एवं खेसरा से संबंधित त्रुटियों का निवारण सुनिश्चित करने को कहा गया।
बैठक में नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर-सह- मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी राजगीर क्षेत्रीय आयोजना क्षेत्र प्राधिकार, अन्य पदाधिकारी तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुडको के पदाधिकारी एवं टाउन प्लानर नगर विकास एवं आवास विभाग आदि जुड़े थे।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!