• Fri. May 17th, 2024


फंदे पर मिली आशा कर्मी की लाश, बच्चों के बयान से हत्या पर संदेह…



फंदे पर मिली आशा कर्मी की लाश, बच्चों के बयान से हत्या पर संदेह…

सिटी स्टार्स  ।  नालंदा

थरथरी थाना अंतर्गत बस्तापर गांव में शनिवार की रात विवाहिता की मौत हो गई। शव फंदे पर लटकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई। मृतका रामसकल चौहान की 34 वर्षीया पत्नी अनिता कुमारी सिन्हा पीएचसी में आशा थीं। मायके के परिजन पति के अवैध संबंध के विरोध पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। वहीं, मृतका के चश्मदीद दो बच्चों के बयान के आधार पर पुलिस घटना को खुदकुशी बता रही है।
कन्हैयागंज निवासी मृतका के भाई धर्मेंद्र चौहान ने आरोपों में बताया कि बहनोई का एक महिला से अवैध संबंध था। जिसके विरोध करने पर उसकी बहन की हत्या की गई। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताा कि बच्चे के बयान से प्रतीत होता है कि पति से कहासुनी के बाद महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। लिखित शिकायत मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!