• Fri. May 17th, 2024


नालंदा: डीएसपी ने कराया कर्तव्य बोध, ईमानदारी से करें ड्यूटी; सांठगांठ पर नपेंगे



नालंदा: डीएसपी ने कराया कर्तव्य बोध, ईमानदारी से करें ड्यूटी; सांठगांठ पर नपेंगे

सिटी स्टार्स  ।  नालंदा

हाल के दिनों में आपराधिक घटनाओं में तेजी आई है। अपराध पर नकेल कसने की मंशा से सदर डीएसपी डॉ. मो. शिब्ली नोमानी ने नगर थाना परिसर में रविवार को पदाधिकारियों और कर्मियों को कर्तव्य बोध कराया।
डीएसपी ने कहा कि खाकी पर लोगों का विश्वास है कि वह उनकी रक्षा करेगी। जनता के विश्वास पर पुलिस कर्मियों को खरा उतरना चाहिए। वाले महीनों में कई त्योहार है। इसको लेकर विशेष अलर्ट रहने की जरूरत है।


रात्रि में वैसे जगहों पर विशेष नजर बनाए जहां गश्ती की गाड़ी नहीं जा पाती है। शक होने पर रोकटोक और वाहन चेकिंग कर तसल्ली के बाद ही किसी को जानें दें। आपके द्वारा पूर्व में कई अच्छे कार्य भी किए गए हैं। जिसके कारण कई बदमाश आज सलाखों के पीछे हैं। अच्छे कार्य करने वाले जवानों को पुरस्कृत भी किया जायेगा। शराब और बालू माफियाओं पर इस तरह कहर बनकर टूटिए।
अपने अपने क्षेत्र में सूचना संकलन, फरार आरोपियों, शराब और बालू के अबैध धंधे से जुड़े लोगों पर नजर रखें। बिना सूचना के गायब रहने और शराब या बालू के धंधे से जुड़े लोगों से सांठगांठ बनाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद डीएसपी ने नूरसरााय समेत अन्य थानों का निरीक्षण किया। जहां थानाध्यक्ष विरेंद्र चौधरी को आवश्यक दिशा निर्देश मिला।
नगर थाना में सर्किल इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार लाल, नगर थानाध्यक्ष संतोष कुमार सोहसराय, थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार, लहेरी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार समेत अन्य पदाधिकाीर और कर्मी मौजूद थे।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!