• Fri. May 17th, 2024


नालंदा: नर्स की मौत के बाद ई-रिक्शा चालक की पोल में बांधकर पिटाई



नालंदा: नर्स की मौत के बाद ई-रिक्शा चालक की पोल में बांधकर पिटाई

सिटी स्टार्स  ।  नालंदा

बिहार थाना अंतर्गत पैला पोखर के समीप शनिवार की शाम ई रिक्शा की टक्कर से निजी क्लिनिक के नर्स की जान चली गई। जबकि, एक पुरुष सहकर्मी जख्मी हो गया। टक्कर के बाद महिला रिक्शा में फंसकर 15 फीट तक घिसटती चली गई। जिससे इलाज के दौरान अस्पताल में महिला की मौत हो गई। मृतका नूरसराय के पपरनौसा गांव निवासी राम गुलेल प्रसाद की 28 वर्षीया पत्नी सुनीता कुमारी है। वर्तमान में महिला लहेरी के शिवपुरी मोहल्ला में रह रही थीं।


जख्मी कर्मी नवीन कुमार ने बताया कि वह पैला पोखर स्थित एक क्लिनिक में काम करते हैं। देर शाम काम खत्म होने पर महिला सहकर्मी के साथ वह सड़क पर आएं। उसी दौरान तेज गति से गुजर रही ई-रिक्शा ने उन्हें टक्कर मारते हुए महिला सहकर्मी को चपेट में ले लिया। रिक्शा में फंसकर महिला 15 फीट तक घिसटती चली गई। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। महिला की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। आक्रोशितों ने चालक को पकड़ पोल में बांधकर उसकी पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस चालक को गिरफ्तार कर ली। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पोस्टामर्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!