• Fri. May 17th, 2024


धर्मपरायण वुजुर्ग महिला आशा देवी के अंतिम दर्शन को उमड़े पत्रकार व समाजसेवी, अश्रुपूर्ण दी विदाई



धर्मपरायण वुजुर्ग महिला आशा देवी के अंतिम दर्शन को उमड़े पत्रकार व समाजसेवी, अश्रुपूर्ण दी विदाई

सिटी स्टार्स    ।   बिहारशरीफ

बुधवार को धर्म परायण महिला आशा देवी का निधन हो गया। यह खबर शहर में आग की तरह फैल गया और चित परिचित लोग शोक में डूब गए। धर्म परायण महिला दैनिक भास्कर के ब्यूरो चीफ सुजीत कुमार वर्मा की माता थीं। श्री वर्मा ने बताया कि 82 वर्ष की थीं। पिता अवधेश कुमार वर्मा का पहले ही स्वर्गवास हो चुका है। कुछ दिनों से बीमार चल रही मां आशा देवी का निधन बड़े बेटे संजय कुमार वर्मा के पटना स्थित आवास में हो गया। निधन की खबर मिलते ही समाजसेवीयों व पत्रकारों, परिचितों, मित्रों और रिश्तेदारों में शोक की लहर उमड़ गई
सैकड़ों लोगों ने उनके आवास धनेश्वर घाट पहुंच कर शोक संवेदनाएं प्रकट करते हुए निधन पर दुख प्रकट किया। स्वर्गीय आशा देवी अपने पीछे दो पुत्र, दो पुत्री, बहु और पोते-पोती, नाती-नातीन समेत भरा – पूरा परिवार छोड़ गई। उनका अंतिम संस्कार के बाढ़ के उमा घाट पर किया गया। छोटे बेटे सुजीत कुमार वर्मा ने मुखाग्नि दी।
शोक व्यक्त करने वालों में दैनिक भास्कर के पत्रकार रूपेश रूपम, नीरज सिन्हा, संजीव कुमार, आकाश चंद्रा, कुमार सौरभ लाल उर्फ जितेंद्र, सत्येंद्र कुमार, मो. अकील अहमद, कौशलेंद्र कुमार, रजनीकांत सिन्हा, सुनील कुमार सिन्हा, रामाशंकर सिंह उर्फ चिंकू,
रवि रंजन, राजकुमार मिश्रा, प्रणय राज, सोनू पांडेय, मनोज सिन्हा उर्फ मुन्ना, सुनील कुमार, ई. सूरज कुमार, दीपक विश्वकर्मा, विनय कुमार, रजनीश किरण, सुशील सिन्हा, डायमंड कुमार, रोहित कुमार, राजेश विश्वकर्मा, संजय कुमार, महबूब आलम, समाजसेवी अखलाख अहमद, स्कूल संचालक संजय कुमार, वार्ड पार्षद परमेश्वर महतो, भाजपा नेता धीरेंद्र रंजन समेत अन्य लोग शामिल हैं।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!