• Fri. May 17th, 2024


नालन्दा: कर्ज चुकाने को कर रहा था चोरी, पहचान होने पर किया डबल मर्डर, जानें कातिल कौन….



नालन्दा: कर्ज चुकाने को कर रहा था चोरी, पहचान होने पर किया डबल मर्डर, जानें कातिल कौन….

सिटी स्टार्स   ।    नालंदा

परबलपुर थाना इलाके के करण बिगहा में मंगलवार को हुए डबल मर्डर की गुत्थी एसआईटी ने सुलझाते हुए, चौंकाने वाला खुलासा किया। कातिल बाहर का नहीं, बल्कि पड़ोसी निकला। बदमाश कर्ज चुकाने की मंशा से व्यवसायी के घर चोरी कर रहा था। उसी दौरान बुजुर्ग महिला और उनके मासूम पोते ने बदमाश को पहचान लिया। तब पड़ोसी बदमाश ने दोनों की गला घोंकर हत्या कर दी।
एसपी अशोक मिश्रा ने प्रेस वार्ता में बताया कि चोरी के दौरान डबल मर्डर की घटना को अंजाम दिया गया। आरोपी करण बीघा गांव निवासी पड़ोसी रविकांत कुमार उर्फ झुन्नू है। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया।
बदमाश अक्सर व्यवसायी के घर आता था। घटना के बाद से आना बंद कर।दिया। जिससे पीड़ित परिवार को बदमाश पर संदेह हुआ। जांच के दौरान झुन्नू पर एसआईटी को भी संदेह हुआ था। इसके बाद उससे पूछताछ की गई। शुरुआत में वह पुलिस को बरगलाने का प्रयास किया। मगर साक्ष्य उसके खिलाफ थे। साक्ष्यों को उसके सामने रखकर उससे कड़ाई से पूछताछ की गई। तब बदमाश गुनाह कबूल किया। इसके बाद उसकी निशानदेही पर घर से चोरी की गई एक लाख नगदी व कुछ जेवर बरामद हुआ। दोनों दादी-पोते घर।मे सो रहे थे। चोरी के दौरान आहट होने पर उनकी नींद खुल गयी। तब उन्होंने बदमाश को पहचान लिया। फिर बदमाश ने दोनों की हत्या कर दी। दोहरे हत्याकांड के सफल उद्भेदन के लिए एसआईटी को सम्मानित किया जाएगा।

एक नजर घटना पर

देर शाम व्यवसायी अंजन भाई पटेल की कुछ गायें खुली थी। पड़ोसी महिला गायों को बांधने के लिए कहने उनके घर गई। तब घटना का खुलासा हुआ। बुजुर्ग महिला का शव खाट व बच्चे का फर्श पर गिरा था। महिला के गले में साड़ी व बच्चे के गले में रस्सी का फंदा कसा था। मृतकाें में व्यवसायी अंजन भाई पटेल की 70 वर्षीय मां मीना देवी और 4 साल का पुत्र अंश भाई पटेल शामिल है।
महिला की चूड़ियां भी फर्श पर टूटकर बिखरी थीं। सामान बिखरे थे। स्टोरवेल-बक्सा टूटा था। परिजनों के लौटने पर खुलासा हुआ कि घर से दस लाख से अधिक की संपत्ति बदमाशों ने लूटी। लूटपाट के दौरान दोहरे हत्याकांड को बदमाशों ने अंजाम दिया। अगले दिन पटना से एफएसल और डॉग स्क्वायड की टीम बुलाया गया।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!