• Fri. May 17th, 2024


बहन के घर से प्रसाद खाकर लौट रहा था युवक, बदमाशों ने मार दी गोली, रेफर



बहन के घर से प्रसाद खाकर लौट रहा था युवक, बदमाशों ने मार दी गोली, रेफर

सिटी स्टार्स   ।   नालंदा/राजगीर

बुधवार की देर रात बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। घटना राजगीर थाना क्षेत्र के लहूआर गांव की है। जख्मी युवक डुमरी गांव निवासी देव यादव का 16 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार है। जख्मी हालत में पिंटू ने परिजनों को फोन कर सूचना दी। उसे सदर अस्पताल लाएं जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि युवक बहन के घर से आषाढी पूजा प्रसाद खाकर घर लौट रहा था। इसी बीच पूर्व से घात लगाए बदमाशों ने उसे गोली मार दी। अंधेरा होने के कारण सभी बदमाश फरार हो गए। राजगीर थानाध्यक्ष मोहम्मद मुस्ताक अहमद ने बताया कि मामला संदेहास्पद प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि एक्सरे में गोली लगने का साक्ष्य नहीं मिला है परंतु युवक के पेट में जख्म है। मामले की जांच चल रही है जल्द ही इसका खुलासा कर लिया जाएगा।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!