• Fri. May 17th, 2024


दो जुलाई से सरपट दौड़ेगी बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस



दो जुलाई से सरपट दौड़ेगी बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस

सिटी स्टार्स । नालंदा/बिहारशरीफ

आगामी 2 जुलाई से एक बार पुणे बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। लगभग 5 महीने से बुध पुर्णिमा का परिचालन बंद था। यह ट्रेन राजगीर रेलवे स्टेशन से खुलकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन तक जाती है। स्टेशन प्रबंधक चन्द्रभूषण सिन्हा ने बताया कि बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस बीते 17 फरवरी से वाराणसी यार्ड का रीमॉडलिंग होने के कारण रद्द कर दी गयी थी। उन्होंने बताया कि विभाग के आदेशानुसार अब यह सप्ताह में तीन दिन रविवार, मंगलवार व गुरुवार को राजगीर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन के लिए खुलेगी। श्री सिन्हा ने बताया कि यह ट्रेन राजगीर रेलवे स्टेशन से रात 9 बजकर 35 मिनट पर खुलेगी जो सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन पहुंचेगी। जबकि यही ट्रेन पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन से रात 9 बजकर 40 मिनट पर खुलेगी जो सुबह 6 बजे तक राजगीर पहुंचेगी।
ट्रेन का परिचालन बंद होने से शाम के समय लोगों को पटना जाने में काफी असुविधा हो रही थी। अब इसके चलने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। राजगीर से पटना जाने वाले यात्रियों के लिए काफी उपयोगी है। कई ऐसे पर्यटक हैं जो राजगीर घुमने आते हैं। वहीं इससे पुरुषोत्तम मास मेले में आने वाले यात्रियों को काफी सुविधा होगी।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!