• Fri. May 17th, 2024


अधर्म से जो हमे बचाये वही धर्म है : भवानी सिंह



सिटी स्टार्स । नालंदा
जिले के रहुई बाजार परिसर स्थित शिव मंदिर से रविवार को गाजे बाजे के साथ 201 श्रद्धालु महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। श्रद्धालुओं ने रहुई थाना के पास शिव मंदिर तालाव से जल भरकर प्रखंड परिसर के रास्ते रहुई गांव का भ्रमण किया। पूजा कमिटी के अध्यक्ष गोपाल शरण प्रसाद व पुजारी बीरेंद्र  पांडेय उर्फ कारी पांडेय ने बताया कि सोमवार से बाजार के शिव मंदिर में अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया है।

विधान की शुरूआत से पूर्व कलश शोभा यात्रा निकाली गयी है। गाजे – बाजे के साथ निकाली गई शोभा यात्रा को देखने के लिए लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। चारों ओर हर -हर महादेव के जयकारे से गूंज रहा था। इस कलश शोभा यात्रा से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।


कलश शोभा यात्रा के दौरान नालंदा जिला जदयू सवर्ण प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष भवानी सिंह ने कहा कि अधर्म से जो हमे बचता है वही धर्म है। उन्होंने कहा कि धर्म हमे एक दूसरे से भाईचारा का संदेश देती है। आज धर्म के कारण ही सभी वर्ग के लोग एक साथ कंधे से मिलकर एक साथ चल रहे हैं। मौके पर रामलगन मेहता, सुनील कुमार, अशोक ठाकुर, राधे ठाकुर, मंटू कुमार, चिल्लू कुमार, विद्यासागर, अशोक प्रसाद, विनोद कुमार, धर्मपाल, सुखदेव प्रसाद मेहता, डॉ राजेश्वर प्रसाद, विमलेश पंडित, हरि प्रसाद, डबल पासवान सहित अन्य लोग मौजूद थे। 





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!