• Fri. May 17th, 2024


जिसने हथियार के बल पर पेट्रोल पंप से लूटे थे 30 हजार, हथकड़ी समेत फरार, कड़ी मशक्कत के बाद फिर हिरासत में



जिसने हथियार के बल पर पेट्रोल पंप से लूटे थे 30 हजार, हथकड़ी समेत फरार, कड़ी मशक्कत के बाद फिर हिरासत में

सिटी स्टार्स     ।     नालंदा

नगर थाना क्षेत्र के रेलवे क्रॉसिंग के समीप शारदा पेट्रोल पंप से शनिवार की देर रात 4 बाइक सवार युवकों ने पहले पेट्रोल भरवाया बाद में रुपए मांगने पर हथियार का भय दिखाकर ₹30 हजार लूट लिए थे। इस घटना में पुलिस ने एक बदमाश को तत्काल गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर एक अन्य आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
रविवार को लूट कांड का एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी समेत ऑटो से कूदकर फरार हो गया। कड़ी मशक्कत से कुछ ही घंटे बाद 112 बहन के पुलिसकर्मियों ने समस्ती गांव से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अस्थावां थाना क्षेत्र के नजमपुरा गांव निवासी उमेश पासवान का पुत्र विनोद पासवान है।
पुलिस ने गिरफ्तार लूट के दो आरोपी समेत तीन कैदी को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाई थी। जांच के बाद जवान कैदियों को ऑटो से कोर्ट ले जा रहे थे। इसी दौरान अस्पताल चौराहे के पास कैदी विनोद ने रस्सा को खोल कर हथकड़ी के साथ कूदकर फरार हो गया। कैदी के भागने की खबर सुनते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। शहर में नाकेबंदी कर दी गई और गश्ती दल को एलर्ट कर दिया गया। 112 वाहन की पुलिसकर्मियों ने समस्ती गांव से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!